आज फुलवारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुलवारी शरीफ पटना के ईशोपुर नया टोला नौसा खानकाह इत्यादि दर्जनों जगहो पर जाकर मुसहर भुइयां शोषित वंचित जन अधिकार जागृति चिंतन अभियान के संस्थापक और संचालक उदय मांझी राजद पूर्व विधायक फुलवारी एवम पूर्व अध्यक्ष राज्य महादलित आयोग बिहार ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के दिशानिर्देश पर फुलवारी शरीफ पटना में सभी अल्पसंख्यक भाईयों से गले मिलकर उन्हे ईद का मुबारक बाद दिए।
श्री मांझी ने कहा कि ईद पूरी दुनिया में भाई-चारे,अमन, हसीं-खुशी, अपनापन और प्यार मुहब्बत का संदेश देता है। उदय मांझी ने ईद के अवसर पर सभी अल्पसंख्यक भाईयों को शुभकामना दी।
इस अवसर पर उदय मांझी के साथ मो लड्डू ,मो सोनू, मुकुल, मोहन उर्फ सुरेन्द्र यादव, मो शाहनवाज, जेम्स यादव, मो अंजुम, दीपक सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
