मुसहर भुइयां महारैली 27 मार्च 2025 को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पटना के महुआबाग आलू फैक्ट्री महुआबाग पश्चिम रुकनपुरा,जगदेव पथ महुआबाग आशियाना मोरियापथ मुसहरी शेखपुरा इत्यादि दर्जनों मुसहरी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
मुसहर भुइयां महरौली को सफल बनाने हेतु कमिटी अध्यक्ष दीपक मांझी, कमिटी कोषाध्यक्ष सदन मोहन मांझी,संतोष मांझी, डब्लू मांझी और कमिटी प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी उदय मांझी राजद पूर्व विधायक फुलवारी पटना और पूर्व अध्यक्ष राज्य महादलित आयोग बिहार ने कहा कि इस कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पाटलिपुत्र सांसद डॉ मीसा भारती राज्यसभा सांसद संजय यादव और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव इत्यादि मुसहर भुइयां राष्ट्रीय जनता दल परिवार उपस्थित रहेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान सभी मुसहर भुइयां समुदाय के लोगों ने बताया कि एन डी ए सरकार द्वारा पटना में राजद सुप्रीमो गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के द्वारा बसाए गए मुसहर भुइयां को पटना से उजाड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
ये अभियान पूरे बिहार के प्रत्येक जिला में मुसहर भुइयां को उजाड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इस लिए हम सभी मुसहर भुइयां को एकजुट हो कर 27 मार्च 2025 को पटना के मिलर उच्च विद्यालय के मैदान में पहुंच कर राजद सुप्रीमो गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी पाटलिपुत्र सांसद डॉ मीसा दीदी राज्यसभा सांसद संजय यादव और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के हाथों को मजबूत कर जगह जमीन का अधिकार लेना है। शराब बंदी कानून के तहत फंसे मुसहर भुइयां समुदाय को बिना शर्त केस से मुक्त किया जाय
