एनी बेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, हुल्लुकपुर ने मनाया अपना 8 वां वार्षिकोत्सव

पटना  : एनी बेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, हुल्लुकपुर, पटना में 8वीं वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, निदेशक शैलेंद्र सिंह, अध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रबंधक प्रमुख आदित्य प्रताप, गोल्ड मैन प्रेम सिंह और उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी  मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें सभी अतिथियों ने भाग लिया। इस दौरान वि‌द्यालय की उपलब्धियों और छात्रों की उत्कृष्टताओं की सराहना की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति की दिशा निर्धारित करती है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए इस क्षेत्र में अधिक निवेश करना चाहिए। अपने संबोधन में  उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी ने कहा, महिलाओं की भूमिका शिक्षा के क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यालय की सफलता और छात्रों की मेहनत को देखकर यह स्पष्ट है कि हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं। वहीं निदेशक शैलेंद्र सिंह ने कहा, हमारा उद्देश्य न केवल छात्रों को शिक्षा देना है बल्कि उन्हें जीवन के हर पहलू में सक्षम बनाना है। विद्यालय की सफलता विद्यार्थियों के समग्र विकास में छिपी हुई है। जबकि अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को सफलता के लिए प्रेरित करना है। हम हमेशा उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। समारोह में छात्रों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें नृत्य, संगीत और रामायण के अभिनय ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों ने रामायण के अद्भुत अभिनय से राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के किरदारों को जीवंत कर दिया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा, छात्रों ने रंगारंग नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया, जिसने समारोह को और भी जीवंत बना दिया। यह वार्षिकोत्सव विद्यालय की उपलब्धियों और छात्रों की प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का शानदार अवसर था, जो शिक्षा के महत्व को और अधिक समझने का अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *