भारत और विश्व इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

prismatics_prv4_victorian_maroon_100x100-jpg-570x570_q85_crop_upale

नयी दिल्ली 19 जनवरी (वार्ता) भारत और विश्व इतिहास में 19 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
1597 – मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह का निधन।
1668 – किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1839 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
1905 – बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर का निधन।
1910 – जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।
1920 – अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
1921 – मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडूरास तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 – ब्रिटेन सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया।
1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
1941 – ब्रिटेन ने अफ्रीकी देश इराटीरिया के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाया।
1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
1942 – जापान की सेना ने बर्मा पर हमला किया।
1949 – कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
1966 – इंदिरा गांधी भारत की चौथी प्रधानमंत्री चुनी गयी।
1981 – अमेरिका तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
1990 – ओशो के नाम से मशहूर रजनीश का पुणे में निधन।
2005 – सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के ‘आस्ट्रेलिया ओपन’ के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2008- श्रीलंका के उत्तरी इलाके में हुए संघर्ष में उग्रवादी संगठन लिट्टे के 31 उग्रवादी मारे गये।
2013 – स्काॅटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।

ccp-adv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *