चारा घोटाला मामले में 3.5 साल की सजा पाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस वक्त बिरसा मुंडा जेल में बंद है। इस बीच खबर आई है कि उनकी सेवा के लिए उनके दो करीब खुद पर जानबूझकर केस दायर करवा जेल पहुंच गए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों व्यक्ति लालू के बेहद करीब हैं। इनके नाम मदन और लक्ष्मण है। लक्ष्मण को लालू का रसोइया बताया जा रहा है। जेल में लालू यादव की सेवा के लिए ये दोनों सेवक खुद पर फर्जी केस दायकर करवाकर जेल चले गए हैं।मदन और लक्ष्मण के द्वारा एक अन्य युवक की मदद लेकर अपने ऊपर मारपीट करने और 10 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाते हुए डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। थाना प्रभारी ने ऐसे हल्के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ये लोग आरोपी बनकर थाने पहुंचे। वहां इन्होंने सरेंडर किया।
दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 379, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायती पत्र में लक्ष्मण और मदन का पता गंगा खटाल हीनू, न्यू साकेत नगर, रांची दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों रांची में दूध का कारोबार करते हैं।
जेल में भी पहुचे लालू के सेवादार, खुद पर फर्जी केस करवा पहूचे हवालात
