राजपाल यादव अब हॉलीवुड में दिखेंगे

मुंबई: बालीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिए मशहूर राजपाल यादव अब हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाएंगे। राजपाल यादव फिल्म ‘भोपाल अ प्रेयर फॉर रेन’ के जरिए हॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। राजपाल इस फिल्म में काम कर पूरी तरह संतुष्ट हैं क्योंकि उनके लिए यह एक सपना सच होने जैसा है। राजपाल यादव ने कहा कि मैं rajpal yadavअपनी पहली हॉलीवुड फिल्म से पूरी तरह संतुष्ट हूं और मेरे लिए यह एक सपने का सच होना है।बताया जाता है कि यह फिल्म भोपाल में 1984 में यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस लीक होने की घटना पर आधरित है। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी।