महागठबंधन के सभी दल राष्टï्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को देंगे समर्थन

पटना। बिहार महागठबंधन दलों की बैठक राजद प्रदेश कार्यालय मे हुयी। बैठकं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता मे हुई जिसमें कांग्रेस के विधायक शकील अहमद, माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य धर्मेंद्र झा, पूर्व राज्य सचिव के डी यादव, भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय एवं भाकपा के राज्य सचिव ललन चौधरी, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदनानंद सिंह एवं राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने भाग लिया।

बैठक मे यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्पति पद के विपक्ष के उमीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन एवं वोट देंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कि यशवंत सिन्हा 15 जुलाई को पटना आ रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वे किसानों के प्रति संवेदनशील नही है। कम वर्षा के कारण राज्य के अधिकांश जिलों मे रोपनी का कार्य बाधित हो रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि पटवन के लिये किसानों को समुचित सुविधा दी जाय। उन्हें लगातार बिजली पटवन के लिये सुलभ कराई जाए। किसानों को सभी आवश्यक सुविधा समय पर सुलभ हो। जिन जिलों में बाढ़ की स्थिति है वहंा पर राहत एवम बचाव कार्यों में तेजी लाई जाय। सूखा वाले क्षेत्र चिन्हित किये जायें।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के जिलों मे होने वाले प्रदर्शन की तिथि को मुहर्रम के त्योहार को धयान मे रख कर परिवर्तित किया गया है। अब ये प्रदर्शन 7 अगस्त को होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आ रहे हैं। यह कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि देश के समक्ष बेरोजगारी, गरीबी, बीमारी, महंगाई जैसी कई समस्याएं हैं। यदि सरकार इस पर समय रहते धयान नहीं देती है तो स्थिति भयावह हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *