बाॅलीवुड के बड़े परदे पर आग लगाने आ रही है साउथ की ये नई सनसनी! 
नाम है रायलक्ष्मी। बहुत संभव है ये सनी लिओनी, सिल्क स्मिता को पछाड़कर बोल्डनेस का एक नया कीर्तिमान लिखेगी।
बॉलीवुड में जब पहली जूली आई तो हाहाकार मच गया। जब दूसरी जूली आई तो बोल्डनेस के तड़के ने कहर ही बरपा दिया और अब बॉलीवुड में तीसरी जूली आने को तैयार है। फिल्म का नाम है जूली 2 – बोल्ड, ब्यूटीफुल एंड ब्लेस्ड। इसी फिल्म से बॉलीवुड में एक ऐसी हीरोइन कदम रखने जा रही है जिसे गूगल पर सर्च करनेवालों की संख्या सनी लिओनी कम नहीं है।
Youtube पर जुली-2 का प्रामोशन वीडियो इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस फिल्म के साथ ही लक्ष्मी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। मूवी में वो काफी बोल्ड किरदार में दिखेंगी। एक जमाने में धोनी और लक्ष्मी के इश्क की काफी खबरें आई थीं। 2008 में आईपीएल के दौरान लक्ष्मी और धोनी की डेटिंग की खबरें भी उड़ी थीं।
5 मई, 1989 का कर्नाटक के बेलगाम में जन्मीं लक्ष्मी ने मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं की करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 15 साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘करका कसादरा’ (2005) से डेब्यू किया था।
Advertisement

