67वां राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह में पूमरे के 8 अधिकारी व कर्मचारी पुरस्कृत

पटना।  रेल सेवा में विषिष्ट सेवा के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु इस वर्ष 67वां राष्ट्रीय रेल पुरस्कार का आयोजन पूर्व तटीय रेल मुख्यालय भुवनेश्वर में किया गया। समारोह के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उल्लेखनीय कार्य प्रदर्शन करने वाले रेलकर्मियों व क्षेत्रीय रेलों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर रेल मंत्री श्री वैष्णव ने वित्त वर्ष 2021-22 में ट्रेनों के सुचारू परिचालन और माल लदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्व मध्य रेल को ट्रैफि क ट्रांसपोर्टेशन शील्ड प्रदान किया। यह शील्ड पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा प्राप्त किया गया जिनके साथ प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक भी उपस्थित थे। रेल मंत्री द्वारा विशिष्ट सेवा के लिए पूर्व मध्य रेल के 1 अधिकारी एवं 7 कर्मचारियों सहित भारतीय रेल के कुल 155 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर रेलमंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेल विश्व की ऐसी मल्टी डायमेंशनल संस्थान के रूप में जाना जाता है जो चाहे टेक्नॉलाजी का क्षेत्र हो, चाहे कठिन समय में राष्ट्र की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की बात हो या किसी अन्य तरह की चुनौतियों का समाना करने की बात हो उस पर पिछले 100 वर्षों से खरा उतरा है । वर्तमान में कोविड पूर्व चलने वाली 95 प्रतिशत से भी अधिक ट्रेनों का परिचालन पुन: प्रारंभ किया जा चुका है। कोविड के बावजूद 2021-22 में पूर्व मध्य रेल ने167 मीलियन टन माल लदान कर चौथा सबसे अधिक माल लदान करने वाला क्षेत्रीय रेल तथा इससे 19,328 करोड़  रूपए की आय के साथ तीसरा सबसे अधिक मालभाड़ा राजस्व अर्जित करने वाला क्षेत्रीय रेल बनने का गौरव हासिल किया।

भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय रेल पुरस्कार-2022 में पूर्व मध्य रेल की ओर से मंडल परिचालन प्रबंधक व धनबाद केशव आनंद, धनबाद मंडल में ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत अवनिश भारती, बैजू कुमार शाह एवं विजय कुमार तथा लोको पायलट के पद पर कार्यरत उदय नारायण, गुड्डू कुमार यादव, समस्तीपुर मंडल में लोको पायलट के पद पर कार्यरत संजय कुमार गुप्ता, मुख्यालय/हाजीपुर में यातायात निरीक्षक के पद पर कार्यरत राकेश रंजन राष्ट्रीय रेल पुरस्कार 2022 में सम्मानित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *