नेता प्रतिपक्ष ने राज्यवासियों को चैती छठ की बधाई व शुभकामनाएं

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने चार दिवसीय महान त्योहार चैती छठ की शुभकामनाए एवं बधाई राज्यवासियों को दी। उन्होंने  कहा कि यह त्योहार लोक आस्था का महापर्व है। सूर्योपासना का यह पर्व नहाय खाय से शुरु होगा और भगवान भास्कर को अर्ध अर्पण कर समाप्त होगा। यह कठिन धार्मिक अनुष्ठान का पर्व है। ईश्वर से प्रार्थना के भगवान भास्कर की कृपा हमसब पर बनी रहे। छठ व्रतियों के उपासना को ईश्वर स्वीकार करें और उनकी मनोकामनाएं पूरी हो।

देश, दुनिया मे अमन, शांति, सौहार्द बना रहे। नेता प्रतिपक्ष ने राज्यवासियों से कहा है कि वे इस महान त्योहार को आपसी मेल जोल और भाई चारा के साथ मनाएं।  छठ व्रतियों को सहयोग करें। छठ घाटों की और छठ पथों की सफ ाई मे अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *