बिग ब्रेकिंग- सीएम का एलान, युक्रेन में फंसे बिहारवासियों को लाने का सम्पूर्ण किराया राज्य सरकार देगी

बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर वहां फंसे बिहारवासियों को बिहार लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से समन्वय कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

 

उन्होंने केन्द्र सरकार के यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजने के फैसले का स्वागत करते हुए इसके लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है।

 

मुख्य मंत्री ने बताया कि कल यूक्रेन से बिहारवासियों को लेकर दो विमानों के मुम्बई और दिल्ली में लैंड करने की सूचना मिली है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वहां से बिहार आने वाले लोगों का सम्पूर्ण किराया राज्य सरकार देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *