विनय कुशवाहा बने राजद पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

पटना।  बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने समस्तीपुर के विनय कुमार कुशवाहा को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। विनय कुमार भारतीय नौसेना में कमोडोर के पद पर कार्यरत रहे हैं। इन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सक्रिय सदस्यता भी ग्रहण कराई। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर राय, कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे। इनको उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा सैनिक एवं समाज के प्रबुद्ध वर्गों के बीच पार्टी का विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *