पटना। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने डोरंडा चारा घोटाला मामले में रांची कोर्ट द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। राजद परिवार अदालत के फैसले का सम्मान करती है। राजद परिवार को न्यायालय पर पूरा भरोसा है परन्तु इस फैसले के खिलाफ राजद परिवार उपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। अन्तत: उपरी न्यायालय में लालू यादव जी को न्याय मिलेगा और दोषमुक्त होंगे। श्री यादव ने भाजपा जदयू पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लालू यादव को सत्तापक्ष एक सोची समझी साजिश के तहत परेशान करने का काम कर रही है। जनता सब देख रही है। भाजपा जदयू को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। लालू जी के सजा होने से कोई राजनीतिक लाभ सत्तापक्ष को मिलने वाला नहीं है।
Related posts
-
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 को करेंगे वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक
बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भाग... -
होटल मौर्या में दो दिवसीय बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ
पटना (5 अक्टूबर, 2024) : बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के 35 वें संस्करण का उद्घाटन शनिवार... -
बेगूसराय में रिलायंस डिजिटल स्टोर का भव्य शुभारंभ
बेगूसराय : भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर रिलायंस डिजिटल ने बेगूसराय के एन एच –...