दैनिक राशिफल – 21.07.2017

🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 21 – Jul – 2017
☀ पंचांग
🔅 तिथि  त्रयोदशी  रात्रि  08:06:26
🔅 नक्षत्र  मृगशीर्षा  दिन  01:53:51
🔅 करण :
           गर  11:34:03
           वणिज  21:52:09
🔅 पक्ष  कृष्ण
🔅 योग  घ्रुव  12:48:02
🔅 वार  शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय  05:36:03
🔅 चन्द्रोदय  28:15:59
🔅 चन्द्र राशि  मिथुन
🔅 सूर्यास्त  19:18:39
🔅 चन्द्रास्त  17:15:00
🔅 ऋतु  वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत  1939  हेम्लम्बी
🔅 कलि सम्वत  5119
🔅 दिन काल  13:42:35
🔅 विक्रम सम्वत  2074
🔅 मास अमांत  आषाढ
🔅 मास पूर्णिमांत  श्रावण
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित  11:59:56 – 12:54:47
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त :
                    08:20:35 – 09:15:25
                    12:54:47 – 13:49:37
🔅 कंटक  13:49:37 – 14:44:27
🔅 यमघण्ट  17:28:59 – 18:23:49
🔅 राहु काल  10:44:32 – 12:27:21
🔅 कुलिक  08:20:35 – 09:15:25
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  15:39:18 – 16:34:08
🔅 यमगण्ड  15:53:00 – 17:35:50
🔅 गुलिक काल  07:18:53 – 09:01:43
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल  पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशीर्षा, आद्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वभाद्रपदा, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
मेष राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
ऊर्जा के अपने ऊँचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएँ। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। रोमांस के नज़रिए से आज ज़िन्दगी बहुत जटिल रहेगी। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मज़ा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ। भाग्यांक: 8
वृष राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है। भाग्यांक: 7
मिथुन राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें और आपको असाधारण क़ामयाबी से नवाज़ा जाएगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है। भाग्यांक: 5
कर्क राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे- अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई ग़ैरज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएँ। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। अपने जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक बंधन कुछ कमज़ोर होता हुआ मालूम होगा। भाग्यांक: 9
सिंह राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं। भाग्यांक: 7
तुला राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। दिन बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े। भाग्यांक: 8
कन्या राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
तनाव से छुटकारा पाने लिए कर्णप्रिय संगीत का सहारा लें। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आज के दिन आप अपने प्रिय को बहुत याद करेंगे। महिला सहकर्मी बहुत मददगार रहेंगी और अटके कामों को भली-भांति पूरा करने में सहयोग देंगी। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन के नज़रिए से आज के दिन आपके सब्र का इम्तिहान हे। चीज़ें क़ाबू में रखने के लिए मन को शान्त रखें। भाग्यांक: 5
वृश्चिक राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए ज़हर काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए ख़ुद को उत्साहित करते रहें। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। दोस्तों का साथ राहत देगा। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे। भाग्यांक: 1
मकर राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
सेहत से जुड़ी दिक़्क़त नज़दीक है- इसलिए नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और विश्वास रखें कि पहले से सावधानी बरतना इलाज से बेहतर है। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। दोस्त और घर वाले आपको प्यार और सहयोग देंगे। आज आप इश्क़ की चाशनी ज़िन्दगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं। भाग्यांक: 7
धनु राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
अपनी सेहत के बारे में ज़रूरत से ज़्यादा चिंता न करें। निश्चिंतता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है। आपका सही रवैया ग़लत रवैये को हराने में क़ामयाब रहेगा। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है।
भाग्यांक: 7
कुम्भ राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। कामकाज से जुड़े मामलों में दोस्त का अहम सहयोग मददगार रहेगा। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था। भाग्यांक: 4
मीन राशि – का राशिफल (21 जुलाई, 2017)
अवसाद या तनाव मन की शान्ति को नष्ट कर सकता है। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। भाग्यांक: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *