राजद प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त

पटना। राष्ट्रीय जनता दल ने मुजफ्फ रपुर जिला के बंदरा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रामवृृक्ष सहनी के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक तेज प्रताप यादव, सांसद डाँ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, वृषण पटेल, प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ,प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन तथा कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने शोक संदेश में कहा कि रामवृृक्ष सहनी समाजवादी नेता एवं राष्ट्रीय जनता दल के बंदरा प्रखंड के 20 वर्षों से अध्यक्ष थे। वे पार्टी की सेवा जीवन पर्यंत करते रहे उनके निधन से राष्ट्रीय जनता दल के अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *