पटना। पटना नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रतिदिन विशेष सफ ाई अभियान चलाया जा रहा है। पटना नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भाग लिया जा रहा है। वार्ड पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सुबह में भ्रमण कर सफ ाई व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है लेकिन सफ ाई और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बाद भी कई जगह पर लोगों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है। बुधवार को बांकीपुर अंचल के वार्ड 38 में ऐसे ही लोगों को चयनित कर पार्षदों एवं अधिकारियों द्वारा माला पहनाया गया। बुधवार को ऐसे लगभग 100 से अधिक लोगों को माला पहनाकर शहर को स्वच्छ रखने के लिए निवेदन किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद आशीष कुमार सिन्हा एवं सफ ाई इंस्पेक्टर, महिला सफ ाईकर्मी सहित निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Posts
अमर सर डांस एंड म्यूजिक स्कूल में “चेंज ए लाइफ” के तत्वावधान मनाया गया नेता जी का जयन्ती समारोह, सत्येन्द्र संगीत के गीतों ने बंधा समां
पटना 24 जनवरी 2018 नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए,…
मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट ने 51 महिलाओं को किया सम्मानित
पटना, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट के द्वारा आईएमए हॉल गांधी मैदान में 51 महिलाओं…
निर्वाचक सूची को आधार से जोडऩे के लिए आज लगेगा विशेष कैंप
पटना। निर्वाचक सूची में आधार को जोडऩे एवं प्रमाणीकरण हेतु स्वैच्छिक आधार पर निर्वाचकों से आधार डाटा के संग्रहण के…