मधेपुरा- भक्तिमय माहौल में महापर्व सम्पन्न, रोशनी से नहाया रहा पुरा शहर

मधेपुरा। लोकआस्था का महापर्व छठ पर्व भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुआ। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व का समापन उगते सूर्य देव को अर्घ देने के साथ शांतिपूर्ण माहौल में गुरुवार को संपन्न हो गया।

शहर के घाटों, तालाब, पोखर को साफ-सफाई और आकर्षण से सजाया गया। जगमग रोशनी से पूरा शहर नहाया हुआ था।

व्रतियों को कोई परेशानी न हो इसलिए पुरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थें। अर्ध्य के बाद छठ व्रतियों ने प्रसाद का वितरण किया।

इस दौरान महापर्व का प्रसाद पाने वालों की भीड़ लग गई।

 

मधेपुरा से मो० अफरोज अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *