केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को 57 करोड 88 लाख से अधिक कोविडराधी टीके उपलब्ध कराए हैं। अगले कुछ दिनों में 18 लाख 62 हजार टीके और उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी 94 लाख से अधिक टीके राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। केन्द्र सरकार कोविड टीकाकरण अभियान को और व्यापक बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के श्रृंखला के अंतर्गत केन्द्र सरकार राज्यों को मुफ्त टीके उपलब्ध कराकर सहयोग कर रही है।
केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को 57 करोड 88 लाख से अधिक कोविडराधी टीके उपलब्ध कराए0
