भारतीय मजदूर संघ बिहार ने नर्स दिवस पर नर्सो को किया सम्मानित  

पटना, 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश के तत्वाधान में संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा ने आज बिहार के नर्स बहन एवं भाइयों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार सिन्हा और एवं मंत्री मुरारी प्रसाद ने सभी लोगों को मिठाई एवं वस्त्र देकर सम्मानित किया। विनय सिन्हा ने नर्स के असाधारण सेवा कार्य की सराहना करते हुये उक्त दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *