पटना: मंगलवार को पटना एम्स में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई जबकि नए मरीजों में दो मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ० संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में सिवान के 27 साल के मो० कमरान कि मौत कोविड 19 से हुआ है. जबकि दो नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इसके अलावा एम्स में एक व्यक्ति ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
पटना एम्स में कोरोना से एक मरीज की हुई मौत
