मानव श्रृंखला का ट्रैफिक व्यवस्था पर नहीं पड़ेगा असर

patna-high-court

 पटना हाईकोर्ट ने  21 जनवरी को शराबबंदी के समर्थन में बनाई जा रही मानव श्रृंखला को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज फैसला सुनाया।  कोर्ट ने कहा कि मानव श्रृंखला के दौरान नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर वाहनों का परिचालन समान्य रहेगा।  वहीं, इस मामले में सरकार ने अपना पक्ष रखा कि स्कूल या कॉलेज छात्राओं पर मानव श्रृंखला में शामिल होने का कोई भी दवाब नहीं बनाएगा।