पान दलिया, या घी खा कर यात्रा करें, पढ़ें 21 फरवरी रविवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 21/02/2021 दिन रविवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:20
सूर्यास्त:-शायं 05:40
ऋतु:-बसंत
माह:-माघ
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-नवमी
नक्षत्र:-मृगशिरा
योग:-विष्कुंभ
करण:-कौलव
अमृतमुहूर्त:-प्रातः10:49 से 12:15 तक
राहूकाल:-04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:- आज पान दलिया, या घी खा कर यात्रा करें।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आप अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। व्यापारिक भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:- आज भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धनार्जन होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सुधार होगा। समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
राशिरत्न: पन्ना

कर्क:- आज आप कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज आप धन का प्रमाद न करें। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-

कन्या:- आज आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें। मान बढ़ेगा। कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज आपको घर-बाहर प्रसन्नता का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी।
राशिरत्न:-हीरा, या ओपल

वृश्चिक:- आज पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। अस्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। पनी वस्तुओं को संभालकर रखें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें। सुदूर प्रवास में सावधानी रखें। विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:- आज आप विवेक से कार्य करें, अवश्यलाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति व जल्दबाजी से बचें। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।

जिस भूमि पर बड़ी संख्या में कौए रहते हों वह भूमि लक्ष्मी प्रदान करती है।ऐसे लोगों पर पितृ कृपा सदैव बनी रहती है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीत मय श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास श्रीधाम श्री अयोध्या जी संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *