पालमपुर में आयोजित होनेवाली सीनियर राष्ट्रीय टी-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिहार महिला क्रिकेट टीम की हुई घोषणा

fb_img_1484498538557पालमपुर (गुजरात) में 18 से 22 जनवरी तक आयोजित होनेवाली सीनियर राष्ट्रीय टी-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की घोषणा करते हुए बिहार महिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि 15 सदस्यी बिहार महिला क्रिकेट टीम को एस.आई.एस.ग्रुप के चेयरमैन-सह-राज्य सभा सदस्य आर.के.सिन्हा,एस.आई.एस.के महाप्रबंधक नीरज कुमार वर्मा,बिहार महिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सतीश कुमार राजू,सचिव नज़ीर अहमद,संघ के कोषाध्यक्ष सह मुख्य चयनकर्ता गौरी शंकर,बिहार थ्रोबॉल संघ के सचिव संजीव कुमार,रणधीर वर्मा फाउंडेशन के सह सचिव अमित कुमार, दीपक राज, सौरभ कुमार, सुखलाल मार्डी, फैजल अहमद ने शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना किया। घोषित टीम इस प्रकार है:-शिल्पी सेन (कप्तान), शिखा कुमारी (उप कप्तान), रूपाश्री त्रिपाठी, अंजलि पाण्डेय, सरिता कुमारी, शिखा भारती, सुचित्रा दास, अंशु अपूर्वा, संजना राय, चिनमय नायक, ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी, मानसी कश्यप, सोनिया, अनामिका। प्रशिक्षक-ज्योति कुमार, प्रबंधक-नजीर अहमद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *