जहानाबाद में महिला की हत्या से सनसनी

बेखौफ अपराधियों ने जहानाबाद के परसबीघा थाना इलाके के संधवा गांव में एक घर में घुसकर एक महिला को गोलियों से भून दिया. जिसमें मौके पर ही महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उस वक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया जब महिला अपने घर में सो रही थी. अपराधियों ने महिला के सिर में दो गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 32 साल की लक्ष्मीनिया देवी के रुप में की गई है. मृतक काफी गरीब परिवार से है और उसका पति मजदूरी का काम करता था. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *