आज दलिया, घी, या पान खा कर यात्रा करें मंगल होगा, पढ़ें 17 जनवरी रविवार का पञ्चाङ्ग

।।आप सभी का मंगल हो।।
आज दिनाँक 17/01/2021 दिन रविवार का पञ्चाङ्ग
विक्रम संवत:-2077(प्रमादी नाम)
शक संवत:-1942(शर्वरी नाम)
सूर्य:-उत्तरायण
सूर्योदय:-प्रातः06:42
सूर्यास्त:-शायं 05:18
ऋतु:-शिशिर
माह:-पौष
पक्ष:-शुक्ल
तिथि:-चतुर्थी प्रातः08:10 तक तदुपरान्त पंचमी
नक्षत्र:-शतभिषा
योग:-वरीयान
करण:-प्रातः08:10 तक विष्टि तदुपरांत बव
राहूकाल:-शायं04:30 से06:00 तक
अमृतमुहूर्त:-प्रातः10:51 से 12:10 तक
दिशाशूल:-पश्चिम
शुभदिशा:-पूर्व
दिशाशूल बचाव:-आज दलिया,घी, या पान खा कर यात्रा करें मंगल होगा।

।।आज का राशिफल ।।

मेष :- आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। रोजगार प्राप्त होगा। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मित्र व संबंधियों से मेल-मिलाप होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :- आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से लाभ में वृद्धि होगी। थकान रहेगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। कार्य से लाभ होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

मिथुन :- आज संभव है कि पारिवारिक मतभेद बढे । दूसरों की भावना का खयाल रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। तनाव बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :- आज आपका धन सुख के साधनों पर खर्च होगा। पार्टनरों से मतभेद खत्म होंगे। आय में वृद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधानी आवश्यक है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :- सावधान आज संभव है कि आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो। घर-बाहर तनाव रहेगा। सामंजस्य बैठाएं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम न लें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :- आज आपका व्यापर उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बिगड़े काम बनेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। बेचैनी रहेगी। यात्राएं मनोरंजक रहेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :- आज संभव है कि आपका वैवाहिक प्रस्ताव आये । यात्रा मनोरंजक रहेगी। अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जल्दबाजी करने व विवाद से बचें। राजकीय बाधा से सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,या ओपल

वृश्चिक :- आज आपको किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बुद्धि के प्रयोग से हल प्राप्त होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मनोरंजक यात्रा होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :- आज आपको दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकता है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों पर भरोसा न करें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। कार्यस्थल पर परेशानी संभव है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर :- आज नए काम की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई वरिष्ठजन सहयोग करेगा। बड़ी समस्या दूर होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ :- आज नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक समृद्धि के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। प्रमाद न करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन :- आज आपके अधूरे कार्य सिद्ध होंगे किसी संत-महात्मा के दर्शन होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। घर-परिवार में कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। तीर्थयात्रा की योजना कार्यरूप लेगी। झंझटों से दूर रहें। यात्रा में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी। मिठाई वितरण करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।वास्तु टिप।।
घर पर पूर्वजो की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए भूलकर भी पूर्व दिशा या मंदिर में न लगाए।अन्यथा प्रबल वास्तु दोष संभव है।

।।इति शुभम्।।

आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी
ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् सङ्गीतमय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास
श्रीधाम श्रीअयोध्या जी
संपर्क सूत्र:-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *