घर में घुसकर 22 साल की लड़की को उठा ले गये बदमाश, नीतीश पहुंचे पुलिस मुख्यालय

राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ में सरेआम लड़की की किडनैपिंग की वारदात के बाद सीएम नीतीश कुमार सीधे पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। नीतीश ने इस दौरान अफसरों के साथ लॉ एंड ऑर्डर पर बैठक भी की है।

दरअसल बिहार की राजधानी पटना में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। फुलवारी शरीफ में देर रात करीब 20 के संख्या में कार सवार बदमाशों ने 22 साल की युवती का अपहरण कर लिया। मामला नोहसा इलाके का है। बताया जा रहा कि जिस लड़की का अपहरण हुआ वो ट्यूशन टीचर है। वारदात के दौरान घरवालों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ा तो फायरिंग करते हुए सभी बदमाश फरार हो गए।

अपहरण का आरोप मोहम्मद फिरोज उर्फ अफरोज के ऊपर लगा है। युवती के घर के बगल में ही आरोपी फिरोज का घर बन रहा है जो मूल रूप से सहरसा का रहने वाला बताया जा रहा है। छानबीन में पता चला है कि युवती फिरोज के घर में पढ़ाने जाया करती थी। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।

बिहार में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हुई बैठकों में कई बार अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से जरूरी कदम भी उठाए गए हैं, बावजूद इसके वारदातें लगातार सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *