आज एमडी-सीएससी ने सीएससी एसपीवी वीएलई के राज्य के प्रतिनिधियों के साथ वीसी के माध्यम से इफको प्रोडक्ट को लेकर की समीक्षा

आज डाक्टर दिनेश त्यागी, एमडी – सीएससी ने सीएससी एसपीवी वीएलई के राज्य के प्रतिनिधियों के साथ वीसी के माध्यम से इफको प्रोडक्ट के सीएससी पोर्टल के ऑर्डरिंग को लेकर समीक्षा किया ।

“डिजिटल सेवा” पोर्टल के माध्यम से इफको उत्पादों और उत्पाद ऑर्डरिंग से संबंधित एक प्रभावी दिशा निर्देश भी पारित किया गया हैं।

इस मौक़े पर सीएससी बिहार राज्य प्रमूख संतोष तिवारी ने बताया की बिहार के सभी सीएससी सेण्टर के माध्यम से अब कृषकों को आसनी से इफको प्रोडक्ट मुहैया कराया जाएगा।

अब वीएलई इफको उत्पादों की बिक्री पर 4% कमीशन कमा सकते हैं, और “ESTORE” श्रेणी के तहत “डिजिटल सेवा” पोर्टल के माध्यम से “IFFCO eBazar” से एग्री इनपुट बुक करने में सक्षम होंगे।

जो वीएलई किसानों के रूप में काम कर रहे हैं, वे अब एग्री-इनपुट को एक ग्राहक के रूप में और अन्य किसानों के लिए ऑर्डर कर सकते हैं और शिपिंग पते पर वितरित किए गए आइटम प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *