महापर्व छठ को लेकर अक्षरा सिंह का नया गाना ‘बनवले रहिह सुहाग’ हुआ रिलीज

दीवाली के बाद अब बिहार समेत उत्तर भारत में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी बीच भोजपुरी की लोकप्रिय कलाकार अक्षरा सिंह ने आज अपना नया गाना ‘बनवले रहिह सुहाग’ रिलीज कर दिया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जब अब वायरल भी हो रहा है। अक्षरा हर साल छठ पूजा पर नए गाने लेकर आती हैं, मगर यह गाना उन सबसे काफी अलग है। ‘बनवले रहिह सुहाग’ में छठ मईया की महिमा के साथ – साथ एक दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं, जो अक्षरा के इस गाने को खास बनाता है।

अक्षरा के इस गाने में मुख्य आकर्षण उनकी सुरीली आवाज भी है। ‘बनवले रहिह सुहाग’ का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है और दिल छूने वाला संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर शैलेश परासर हैं। इसमें अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा, मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह लीड रोल में हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

अक्षरा सिंह को अपने इस गाने से बेहद उम्मीदें हैं। इसलिए उन्होंने छठ स्पेशल गाने का लिंक अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर भी शेयर किया औऱ लिखा है कि फिर से एक नई कोशिश। अक्षरा ने ऑडियंस से इस गाने को देखें कि अपील भी की है। उन्होंने लिखा, ‘ बहुत ही खुबसूरत छठ गीत आपलोगों के बीच ज़रूर देखें और बतायें कैसा लगा… जय छठी मैया’। आपको बता दें कि इस साल भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा का जलवा खूब देखने को मिला। भले देश में कोरोना की वजह से 6 महीने लॉक डाउन वाली हालत रही, लेकिन फिर भी अक्षरा ने किसी पर्व त्यौहार को सूना होने दिया और नियमित अंतराल पर एक के बाद एक गाने करती रहीं। उनके गानों को ऑडियंस ने खूब सराहा भी। उनके तकरीबन सभी गाने मिलियन क्लब में शामिल हुए और अब एक बार फिर से अपने नए छठ गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *