झारखण्ड बंद, पुरे राज्य में धारा 144 लागू

bandरांची से राकेश रंजन की रिपोर्ट

झारखण्ड बंद, पुरे राज्य में धारा 144 लागू।
झारखंड बंद के दौरान रांची मेँ — बंद को देखते हुए सुरक्षा।
राजधानी में दो कैम्प जेल बनाये गए।

— 5 आदमी से अधिक एक साथ चलने पर रोक।

— 20 हज़ार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात।

— रांची समेत आठ जिलों में सुरक्षा के खास इंतेजाम।

— पुलिस वाटर कैनन, रबर बुलेट, और लाठी का कर सकती है प्रयोग।

— रैप, जैप, जिला बल के अतिरिक्त जवान रहेंगे तैनात।

— रेलवे ने भी जारी किया अलर्ट।

— राज्य भर की पुलिस को पुलिस मुख्यालय की ओर से अलर्ट रहने का निर्देश।

— रांची के अधिकांश निजी स्कूल बंद।

— सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

— बंद को कोंग्रेस, जेएमएम, जेवीएम, माले, राजद जदयू समेत कई विपक्षी पार्टीयों ने दिया है समर्थन। झामुमो का है नैतिक समर्थन।

— बड़कागांव गोलीकांड और अन्य गोली काण्ड के विरोध में झारखण्ड बंद।
झारखंड बंद के दौरान ट्रैफिक डी एसपी दिलीप खलखो .. के द्वारा सभी ट्रैफिक पुलिस के जवानों को ड्यूटी में एलर्ट कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के साथ – साथ पुलिस केन्द्र से अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। शहर के कई निजी स्कूल एवं प्रतिष्ठान बंद है । पुरे प्रदेश में धारा-144 लागू है। पुलिस अधीक्षक यातायात के आदेशानुसार ट्रैफिक डी एसपी दिलीप खलखो एवं ट्रैफिक डी एसपी राधा प्रेम किशोर अपने-अपने क्षेत्र में यातायात संधारण एंव नियंत्रण हेतु निगरानी रखें हुए है।