जयनगर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई, लिए गए कई निर्णय।

जयनगर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में स्थायी सशक्त समिति की एक बैठक मुख्य पार्षद कैलाश पासवान की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, उप-मुख्य पार्षद दुर्गा देवी, वार्ड पार्षद रूपा देवी, वार्ड पार्षद इंद्र देव साह, वार्ड पार्षद गणेश पासवान व प्रधान लिपिक मोहन कुमार उपस्थित थे।

इस बैठक में गत बैठक की सम्पुष्टि प्रदान करते हुए कई अहम एजेन्डें पर स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें कार्यालय में लगाए गए सामानों से लेकर विभिन्न मद में विकास और जल निकासी सम्बन्धी मुद्दों पर चर्चा हुई एवं अन्य कई जरूरी निर्णय लिए गए।

मधुबनी से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *