प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप मे मना रही है नगर मंडल मधुबनी

मधुबनी भाजपा नगर मंडल के द्वारा मधुबनी नगर अधक्ष सुबोध कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।

भाजपा मधुबनी जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है, जो 14 तारीख से लेकर के 20 तारीख तक प्रत्येक दिन कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें बच्चों के बीच पठन-पाठन का सामग्री वितरण, एवं अनेक अस्पताल में जाकर मरीजों का बीज फल का वितरण, एवं सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 17 तारीख को उनके जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु के लिए कामना करते है।

वही मधुबनी विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने बताया कि सेवा सप्ताह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु के लिए किया जा रहा है, ताकि उनके लिए हर दिल से दुआ निकले और आशीर्वाद मिले और वह लंबे समय तक देश की सेवा करते रहे।

नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी ने कहा कि सेवा सप्ताह में पहले दिन 14 तारीख को पठन पाठन का सामग्री बच्चों के बीच वितरण किया गया। 15 तारीख को मरीजों को फल वितरण किया गया है। 16 तारीख को सफ़ाई अभियान चलाया जाएगा, और 17 तारीख को नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा।

इस मौके पर मधुबनी जिला महामंत्री संजीब कुमार बादल, अरबिंद पूर्वे, श्रवन पूर्वे, अरुण कांत झा, मधुबनी नगर उपाध्यक्ष बद्री राय, सकसेना सिंह, नगर महा मंत्री पिटु रोनीयार, बिनोद कुमार साह, गगन कुमार, विकास आनंद, राधा देवी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मीना कुमारी, अशोक राम एवं अन्य भी बहुत से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थेl

संतोष कुमार, मधुबनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *