अक्षरा सिंह का तीज स्‍पेशल गाना ‘हे नाथ दिन लौटाई’ हुआ वायरल, उनके ऑफिसियल यूट्यूब अकाउंट पर हुआ रिलीज़

भोजपुरी सुपर सेंशेसन अक्षरा सिंह का तीज स्‍पेशल गाना ‘हे नाथ दिन लौटाई’ आज रिलीज कर दिया गया है। दरअसल अक्षरा के इस दर्द भरे गाने का थीम एक सामाजिक समस्‍या से जुड़ा है मां – बाप की मर्जी से बेटे की शादी जब जबरदस्‍ती कर दी जाती है, तब वो अपनी दुल्‍हन को स्‍वीकार कर नहीं पाता है। ऐसे में उस दुल्‍हन की हालत क्‍या हो जाती है, इस गाने में अक्षरा ने यही दिखाने की कोशिश की है। गाने का क्‍लाइमेक्‍स भी शानदार है, जो आप गाने में देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए अक्षरा को तीज का व्रत करना होता है। यूं कहें के तीज के व्रत से कैसे मनोकामना पूरी होती है। वो इस गाने के जरिये अक्षरा ने प्रस्‍तुत किया है।

लिंक- https://youtu.be/xzow4kNUq70

अक्षरा सिंह का तीज स्‍पेशल गाना ‘हे नाथ दिन लौटाई’ उनके ऑफिसियल यूट्यूब अकाउंट पर जारी किया गया है, जो अब वायरल होने लगा है। इस गाने को अक्षरा के महिला फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ओवर ऑल देखा जाये जो क्रिटिक्‍स को भी अक्षरा का यह गाना पसंद आ रहा है। वहीं, अक्षरा ने अपने इस गाने को उन महिलाओं को समर्पित किया है, जिसको पति से दुत्‍कार मिलता है। इस बारे में अक्षरा ने कहा कि यह गाना सभी औरतों के लिए खास है। बात समझने की है और हमने यही इस गाने से समझाने की कोशिश भी की है। मुझे लगता है कि गाना सबको खूब पसंद आयेगी। अभी तक गाने को मिले रिस्‍पांस से मैं काफी खुश भी हूं। उम्‍मीद है कि यह गाना भी आपके आशीर्वाद और दुआ से सफलता के सर्वोत्तम शिखर पर होगी।

आपको बता दें कि गाना हे नाथ दिन लौटाई’ को अक्षरा सिंह ने खुद अपनी आवाज दी है। मनोज मतलबी ने इसके लिरिक्‍स बनाये हैं। अविनाश झा घुंघरू जी का म्‍यूजिक है। पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *