रोहतास के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अवनीश कुमार ने नसें काट कर अपनी जान दे दी |डीएस ओ अवनीश कुमार पटना के नाला रोड के रहने वाले थे |यह घटना रविवार को उनके निवास स्थान पर हुई | रविवार को अवनीश कुमार अपने निवास स्थान पर ही थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दरवाज़ा पुरे दिन बंद रहा , उनके आवास के पास रह रहे जिला परिवहन पदाधिकारी जय कुमार को जब आशंका हुई तो उन्होंने डी एस ओ का दरवाज़ा खोलवाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला , तो इस बात की सुचना डी एम सहित अन्य अधिकारिओं को दे दी गई |डीएम अनिमेष कुमार पराशर और एस पी मानवजीत सिंह तरंत घटना स्थल पर पहुच गए , एस पी ने बताया की घटना के बारे में अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है , अभी मामले की जांच की जा रही है | अवनीश कुमार 2014 से ही रोहतास में तैनात थे |
निर्भय कुमार
