पटना सिटी के श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में भगवान श्री जगन्नाथ की वापसी रथयात्रा महोत्सव का हुआ आयोजन

दीवान मोहल्ला नौजर घाट, पटना सिटी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में भगवान श्री जगन्नाथ की वापसी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की गई। सामाजिक दूरी एवं मास्क का पालन करते हुए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर महाराजा कुंवर रूप नारायण सिंह ट्रस्ट के नवीन कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, अमरनाथ, कमलनयन श्रीवास्तव, पंडित विष्णुकांत झा, राजेश राज, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुरुप कुमार, शंकर पांडे, रिंकू तिवारी, पप्पू प्रसाद, राजू, कारण आदि सक्रिय रहे।

करोना संक्रमण के कारण विगत वर्षो की भाति इस वर्ष भण्डारा एंव भव्य अायोजन नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *