ग्राम स्वराज योजना के अन्तर्गत सीएससी के वाई-फाई चौपाल के माध्यम से सरकारी कार्यालयों को मिलेगा एक साल का नि:शुल्क इंटरनेट कनेक्शन

केंद्र सरकार द्वारा संचालित ग्राम स्वराज्य योजना के अंतर्गत पटना जिले के सभी पंचायत मे सीएससी द्वारा ग्रामीण स्तर पर विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए सीएससी के द्वारा वाई-फाई चौपाल के माध्यम से इन्टरनेट की सुविधा प्रदान की जा रही है।

  • ग्राम स्वराज्य योजना के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर मिलेगी इन्टरनेट की सुविधा
  • सरकारी भवनों में एक साल की निशुल्क इंटरनेट की सुविधा
  • 23 प्रखंड के कुल 322 पंचायत मे से 232 पंचायत मे इन्टरनेट की सुविधा चालू

सीएससी राज्य प्रमुख सन्तोष तिवारी ने बताया की प्रत्येक पंचायत के पांच सरकारी भवन एवं सरकारी कार्यालयों के लिए भारत नेट प्रयोजना के तहत एक साल के लिए फ्री इन्टरनेट सुविधा प्रदान की जानी है।

सीएससी जिला प्रबंधक गौरव गुंजन एवं तनवीर अहमद खान ने बताया कि फाइबर टू होम तकनीक के आधार पर ग्राम स्वराज योजना के अन्तर्गत सीएससी के द्वारा ग्राम पंचायत में इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने का कार्य आरम्भ कर दिया गया है।


इस योजना के अन्तर्गत सरकारी भवनों में एक साल की निशुल्क इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने की योजना है।

इस योजना से ग्रामीण स्तर पर सभी लोगों को लाभ मिलेगा

उन्होंने बताया कि इसके रख रखाव के लिए चैंपियन वीएलई को नियुक्त किया गया है जो पंचायत स्तर स्थापित VLE के माध्यम से लोगों को इन्टरनेट सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि 23 प्रखंड के कुल 322 पंचायत मे से 232 पंचायत मे इन्टरनेट की सुविधा चालू कर दी गयी है। बाकी अन्य पंचायतो मे इन्टरनेट सुविधा प्रदान करने के लिए काम चल रहा है।

इस योजना के अंतर्गत केबल बिछाई जा चुकी है। इस योजना से ग्रामीण स्तर पर सभी लोगों को लाभ मिलने वाला है।