हलिमपुर गांव में वितरित किए गए 51 निर्धन असहाय के बीच गर्म कपड़े

मुंगेर:  जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जमालपुर प्रखंड के इंद्ररुख पूर्वी पंचायत के हलिमपुर गांव में असहाय व निर्धन व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण कर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद हासिल किया। अलीमपुर बादशाही पोखर के समीप आयोजित कार्यक्रम में जदयू नेता ने 51 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि 28 जनवरी को उनका जन्मदिन है । जन्मदिन की पूर्व संध्या पर असहाय – निर्धन व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर संसार में कोई सेवा नहीं है। इसलिए वे समाज सेवा की भावना से हमेशा जरूरतमंदों के बीच मदद को आगे रहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्ररुख पूर्वी पंचायत के पूर्व उप मुखिया राजकिशोर मडल तथा संचालन जदयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा कर रहे थे। मौके पर जदयू राष्ट्रीय परिषद सदस्य बटेश्वर प्रसाद सिंह, किसान प्रकोष्ठ जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जदयू नेता अरुण सिंह, बलजीत सिंह, पत्रकार गंगा विजय आनंद, नंदन पंडित, कल्लू ठाकुर, मुन्ना मुंडा ,फूलन देवी, रेखा देवी, रीना देवी, रंजू देवी ,उर्मिला देवी ,पश्चिम मंडल, सतीश मंडल, मंटू पंडित ,जवाहर पासवान, मनोरमा देवी, मीना देवी ,दीपू साह, पटवारी सिंह, कुंदन कुमार सिंह, उमा देवी ,विजय मंडल सहित बड़ी संख्या में जदयू तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *