एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन

वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) के  नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का 67 साल की उम्र में  लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से राजनैतिक पारी की शुरुआत  की थी, लेकिन बाद में एनसीपी ज्वाइन कर लिया था। वे एनसीपी के महासचिव थे । वो जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

वरिष्ठ एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने डीपी त्रिपाठी के निधन पर  शोक व्यक्त किया है। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर कहा, ‘डीपी त्रिपाठी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ । वो एनसीपी के महासचिव थे. हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे । हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी । उनकी आत्मा को शांति मिले ‘।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *