बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के शिया बहुल इलाके में एक आत्मघाती हमले और दो कार बम घमाकों में 35 लोगों की मौत हो गई। मेडिकल और सिक्युरिटी सूत्रों ने बताया कि उत्तरी बगदाद के शाब जिले में रविवार को भीड़ से भरे बाजार में खड़ी एक कार में धमाका होने से 10 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर जैसे ही पुलिस और आसपास के लोग इकट्ठा हुए, एक हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। इस हमले में नौ लोग मारे गए। सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना बुनॉक जिले में हुई, जहां एक कार में विस्फाेट होने से 16 लोगों की मौत हो गई।
इराक बम घमाकों में 35 लोगों की मौत
