बुधवार को चरखा समिति बालिका उच्च विद्यालय छोटी बाजार पटना सिटी में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका कनक लता सिन्हा ने किया। अभियान का नेतृत्व युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी अन्नू कसेरा ने किया।
कांग्रेस नेता सुजीत कसेरा ने वृक्षारोपण के लिए इस परिसर को प्रयाप्त बताया और सौ वृक्ष लगाने का घोषणा किया।

जदयू नेता कन्हाई पटेल ने कहा कि वृक्ष है तो जल है जल है तो जीवन है। वृक्ष लगाना और इसकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर सुनील सिंह राणा, अभय कुमार अतुल, कृष्णा पटेल एवं राजा पटेल भी शामिल हुए।।
