चौक थाना में अपर पुलिस अधीक्षक पटना सिटी ने कि बैठक।

पटना सिटी अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने चौक थाना में शांति समिति के सदस्यों एवं समाज सेवी गण के साथ एक बैठक कि। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगो से सुझाव लिया तथा उनहोनें सभी उपस्थित समाजसेवी गण एवं शांति समिति के सदस्यों से अफवाहो पर नियंत्रण हेतु सहयोग करने कि अपील कि।

इस अवसर पर चौक थाना प्रभारी श्री मितेश कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक, पटना सिटी श्री मनीष कुमार का परिचय सदस्यों से कराया। इस अवसर पर शांति समिति सदस्य के तौर पर रामजी योगेश, अंजू सिंह, मानस कपुर, आलोक रंजन, अनिल पप्पू, शशिकांत, ओम प्रकाश पासवान, नवल किशोर सिंहा, संजीव यादव, सरदार राजा सिंह,प्रफूल पांडे, आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।