“पंद्रह फिट” लंबा व एक “किवंटल” वजन का दिखा विशाल “अजगर”

विवेक चौबे

गढ़वा :-  जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओबरा गांव से 50 मीटर की दुरी पर नदी के किनारे सोमवार को शुबह के ग्यारह बजे खेत में एक विशाल अजगर दिखा।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार उक्त अजगर 15 फिट लंबा है, जिसका वजन तकरीबन एक किवंटल का बताया जा रहा है। उक्त गांव निवासी- छोटे कुमार उर्फ़ गोपाल मेहता नदी के पास खेत में गया था,वहां देखा तो भयानक अजगर था।

भयानक अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी

खेत में विशाल अजगर होने की खबर धीरे-धीरे गांव में आग की तरह फ़ैल गयी। उक्त विशाल व भयानक अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।बताया जा रहा है की उस अजगर ने जंगली बिल्ली को निगल गया था,जिससे की वह ठीक से चल नहीं पा रहा था।

ग्रामीणों की मदद से फिलहाल उसे एक ड्राम में रखा गया है। छोटे कुमार ने तत्काल थाना को सूचित किया। साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया गया है।

ड्राम में सुरक्षित रखे गए अजगर की सुचना पाकर थाना एसआई-बन्ने उरांव मंगलवार को शुबह में पहुंचे। उन्होंने बताया की वन विभाग को पुलिस के द्वारा सूचना दे दी गयी है।