पुलिस महकमे में हड़कंप – सड़कों पर पैदल निकलते मनु महाराज

मुंगेर :-  मुंगेर रेंज के डीआईजी मनु महाराज लंबे समय बाद ऑन ड्यूटी हैं। बुधवार को जब वे मुंगेर की सड़कों पर थे तो हर कोई उनकी तस्वीर ले रहा था। क्योंकि मनु महाराज कभी रिक्शे, कभी ऑटो, फिर स्कूटी और फिर पैदल ही चलते नजर आते। पुलिस की टीम उनके पीछे-पीछे भाग रही थी।

आखिर मनु महाराज रिक्शा, ऑटो और स्कूटी से क्यों घूम रहे हैं

लेकिन लोग समझ नहीं पा रहे थे, कि आखिर मनु महाराज रिक्शा, ऑटो और स्कूटी से क्यों घूम रहे हैं। फिर मालूम पड़ा कि भीषण जाम से आजिज होकर डीआईजी पैदल और रिक्शे-ऑटो से चल रहे हैं। अब जैसे ही ये खबर आसपास के थानों को लगी, सबके पसीने छूटने लगे।जाम में फंसी डीआईजी मनु महाराज की गाड़ी,दरअसल, झमाझम बारिश के बीच बुधवार को नोट्रेडम एकैडमी स्कूल में जैसे ही छुट्टी हुई तो जुबली बेल, रेलवे बड़ी पुल से लेकर अल्बर्ट रोड तक जाम हो गया।

लगभग एक घंटे के इस जाम में डीआईजी मनु महाराज की गाड़ी भी फंसी रही। गाड़ी से निकले मनु महाराज, ऑटो, रिक्शा व स्कूटी पर हुए सवार गाड़ी फंसने के बाद मनु महाराज गाड़ी से उतरकर कभी पैदल तो कभी ऑटो और फिर स्कूटी की सवारी करने लगे। डीआईजी मनु महाराज जब ऑटो व स्कूटी की सवारी करने लगे तो जाम में फंसे लोग अपने अपने मोबाइल से इस वाक्ये को मोबाइल में कैद करने लगे।

दो थानों की पुलिस के छूटे पसीने, डीआईजी ने खूब लगाई थानेदारों की क्लास

हर कोई यही जानने को आतुर था,  कि आखिर सिंघम कहे जाने वाले मनु महाराज को स्कूटी या ऑटो की सवारी क्यों करनी पड़ रही है। दो थानों की पुलिस के छूटे पसीने, डीआईजी ने खूब लगाई थानेदारों की क्लास,इसी बीच जमालपुर एवं ईस्ट कॉलोनी पुलिस को इस बात की जानकारी मिली। डीआईजी के जाम में फंसे होने की खबर मिलते ही पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे।

भागे-भागे दोनों थाने की पुलिस जाम को छुड़ाने पहुंची। इस बीच दोनों थाना प्रभारी की क्लास भी लग गई। डीआईजी मनु महाराज ने हर रोज लगने वाले जाम पर दोनों की जमकर क्लास लगाई। डीआईजी से फरियाद, हुजूर इस जानलेवा जाम से बचाइए हमें जाम में फंसे स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों ने डीआईजी से मांग करते हुए कहा कि यहां स्कूल समय में जाम लगता है।

इस जाम से हम लोगों को छुटकारा दिलाइये।आए दिन लगने वाले जाम का कारण रेलवे बड़ी पुल पर जैसे-तैसे निर्माण कार्य के अलावा नो एंट्री में बालू गिट्टी के बड़े वाहनों का प्रवेश होना है।

                                                              विज्ञापन 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *