एबीवीपी का 30 मार्च को बिहार बंद का एलान

S3010010

पटना : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बिहार में शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन व विधानसभा घेराव पर पुलिस के लाठीचार्ज व फायंिरंग की निंदा की है। संगठन ने इसके खिलाफ 30 मार्च को बिहार बंद का एलान किया है। 27 मार्च को संगठन के सदस्य जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे। 29 मार्च को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह घोषणा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीहरि गोरीकर ने गुरुवार को विश्व संवाद केन्द्र में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई ने राज्य सरकार की पोल खोल दी है। राज्य सरकार शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज कराती है। संगठन का दावा है कि लाठीचार्ज में उसके 100 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

S3010013