मॉनसून की पहली बारिश में ही पटना के कुछ इलाकों डुबो दिया।
पहली बारिश में ही पटना नगर निगम ने कह दिया कि हर साल की भांति इस साल भी कंकड़बाग बारिश में डूब जाएगा।
कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने पहली ही यह खबर फैला दी है ।
बाइपास में अधूरे नाला निर्माण की वजह से इस साल भी कंकड़बाग जलजमाव में डूबेगा।
कंकड़बाग को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए पीछले तीन साल से विभाग लाचार बना हुआ है।
चड्डा एंड चड्डा ग्रुप ने काम किया बंद
विभाग के मुताबिक बाइपास इलाके में नाला निर्माण का काम एचएचआई को मिला है, इस एजेंसी ने 3520 मीटर नाले में से सिर्फ 1050 मीटर नाले का ही निर्माण कर सकी।
बताया जाता है कि एचएचआई चड्डा एंड चड्डा एजेंसी के माध्यम से यह काम करवा रही थी। लेकिन अब निर्माण कार्य बंद है।
