ब्रेकिंग – गर्मी के कहर को देखते हुए पटना के सभी स्कूल फिर से बंद, डीएम ने 19 जून तक बंद करने का दिया आदेश

राजधानी पटना के सभी सरकारी-प्राईवेट स्कूल एक बार फिर से बंद, 19 जून तक बढ़ी छुट्टी की अवधि

राजधानी पटना के प्राईवेट और सरकारी स्कूलों की छुट्टी को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर से नया आदेश जारी किया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आगामी 19 जून तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

पटना डीएम कुमार रवि ने आज यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में अभी तेज गर्मी का प्रकोप है। लिहाजा स्कूल बंदी के आदेश को 19 जून तक बढ़ाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *