प्रशिक्षण शिविर – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय महुआडांड के प्रांगण में वनवासी कल्याण केन्द्र महुआडांड के बैनर तले

जिला लातेहार। मुख्य अतिथि विधायक हरिकृष्णा सिंह जी ने संबोधन करते हुए कहा – समय आ गया है अपनी संस्कृति को बचाने का।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय महुआडांड के प्रांगण में वनवासी कल्याण केन्द्र महुआडांड के बैनर तले तीन दिवसीय ग्राम संगठन सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक हरिकृष्णा सिंह ने फीता काटकर किया। तीन दिवसीय ग्राम संगठन सह प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक हरिकृष्णा सिंह ने कहा कि आज असली आदिवासी अपनी पहचान, अस्तित्व व संस्कृति को बचाने के लिए नकली आदिवासी से लड़ाई लड़ रहे हैं।

आज समय आ गया है कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए हमें आगे आना होगा तब ही हम अपनी अस्मिता व संस्कृति को बचाने में कामयाब हो सकेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लातेहार जिला संघ संचालक राजमणी प्रसाद, डा. ए. के. शाह, राधिका देवी, सरना समिति के अध्यक्ष सह वनवासी कल्याण केन्द्र के प्रखण्ड संयोजक अजय उरांव, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय महुआडांड के प्राचार्य चन्द्रकुमार बेसरा, वनवासी कल्याण केन्द्र के पूर्व जिला संगठन मंत्री विजय कुमार सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सरना समिति के अध्यक्ष सह वनवासी कल्याण केन्द्र के प्रखण्ड संयोजक अजय उरांव, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय महुआडांड के प्राचार्य चन्द्रकुमार बेसरा, वनवासी कल्याण केन्द्र के पूर्व जिला संगठन मंत्री विजय कुमार सिंह, वनवासी कल्याण केन्द्र के मंडल प्रमुख राम कुमार सिंह, संच प्रमुख संजय कुमार सिंह, जुगेश उरांव, आदि सराहनीय योगदान दे रहे हैं।रिपोर्ट कैमरा मैन राहुल कुमार के साथ बद्री गुप्ता लातेहार ब्यूरो की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *