जीतन राम मांझी ने दिया स्तीफा , नीतीश कुमार के खेमे में ख़ुशी की लहर

jdu khusi

पटना : पिछले कुछ  दिनों से चल रही राजनितिक उथल – पुथल के बाद आज मांझी सरकार की शक्ति परीक्षण होनी थी , लेकिन उससे पहले ही विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज राजभवन जाकर इस्तीफा दे दिया। मांझी के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार समर्थकों में जश्न का माहौल है। संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। गौरतलब है बिहार में आज से ही बजट का सत्र शुरू हो रहा है। राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के अभिभाषण के बाद मांझी को बहुमत साबित करना था, लेकिन संख्याबल नहीं होने की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। मांझी के साथ बीजेपी के 87 विधायकों के अलावा जेडी(यू) के 13-14 विधायक थे। बीजेपी ने गुरुवार को ही मांझी के समर्थन में वोट डालने का फैसला किया था। विधानसभा का दस्तावेजी गणित मांझी के अनुकूल नहीं था। जदयू से निष्कासित होने के बाद मांझी विधानसभा में खुद असंबद्ध सदस्य थे और उनकी कैबिनेट के आठ में सात मंत्री जदयू से निलंबित सदस्य हैं। विधानसभा अध्यक्ष को छोड़कर जदयू का संख्याबल 109 है।