गर्मी से बेहाल-दुनिया के 15 शहरों मे भारत के 10 शहर

भीषण गर्मी से बेहाल हुआ उत्तर भारत के शहर। पारा 50 डिग्री पार करने से लोगों को भीषण गर्मी सामना करना पर रहा है । पिछले कुछ दिन से  राजस्थान के शहर  चुरू भीषण गर्मी झेल रहा है। यहां भारत का सबसे तापमान ज्यादा रिकॉर्ड किया गया और इसके बाद तापमान गंगानगर का दूसरे स्थान पर और बीकानेर तीसरे स्थान पर रहा।

अभी राजस्थान के लगभग शहर भीषण गर्मी झेल रहा है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। राजस्थान पर्यटक स्थल के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।  यहां पर पर्यटक काफी संख्या में आते हैं। पर्यटकों को भीषण गर्मी का सामना करना पर रहा है। लोगों के अनुसार राजस्थान में लगभग सुबह से ही लू चलने जैसा लगने लगता है जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, बिहार  समेत भारत के अन्य राज्यों में भी लोग गर्मी का प्रकोप झेल रहे है।  भीषण गर्मी के कारण दोपहर होते ही सड़कों पर लोग नज़र आना बहुत कम सा जाता है। माना जा रहा है मॉनसून भी लगभग 6-8 दिन देर से आने की उम्मीद नज़र आ रहा है।