28 मई 2019, पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से जदयू मे शामिल हुए विधानमंडल के सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेटं किये।
1, अण्णे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक ललन पासवान, श्री सुधांशु शेखर एवं विधान पार्षद श्री संजीव श्याम सिंह को जदयू के प्रतीक चिन्ह लगे अंग वस्त्र भेंट कर उनका पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री बिजेद्रं प्रसाद यादव, ससंदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, सांसद आरसीपी सिंह, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी उपस्थित थे।
