कमल की कलम से – आज आपको बताते हैं दिल्ली के चोर मीनार के बारे में

आपने चार मीनार का नाम सुना है पर आपने कभी चोर मीनार का नाम भी सुना है क्या ?

हेमेंदु कमल

 

आज हम चलते हैं चोर मीनार की सैर को, यह ऐतिहासिक स्थान है जो दक्षिण दिल्ली में ईदगाह , हौज़ खास एन्क्लेव के दक्षिण पूर्व में गौड़िया मठ के पास स्थित है। इसे खिलजी ने चोरों को फांसी देने के लिए बनवाया था। इस चोर मीनार (टॉवर ऑफ़ थीव्स) का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने चोरों, कैदियों और राज्य के अन्य अपराधियों के सिर लटकाने के लिए 13 वीं ईस्वी में किया था ।

 

जब आप इस टॉवर को करीब से देखेंगे तो आपको टावर में कई छेद मिलेंगे । इस छेद की संख्या 225 है । इन्ही छेदों से अपराधियों के सिर लटकाए जाते थे। वहाँ के लोगों ने बताया कि यह हॉन्टेड टॉवर में से एक है और इस टॉवर पर लेट नाइट में पास जाने से डर लगता है। लोगों ने तो यह भी बताया कि रात में भूतों की आवाजें आती है।

यद्यपि मुझे तो कहीं से यह नहीं लगा कि ये भूतिया है । हाँ डरावना जरूर है । एक बार यहाँ जरूर जाएं । इसे नजदीक से देखना अपने आप में बहुत रोमांचकारी है । यहाँ तक पहुंचना बहुत आसान है । मेट्रो स्टेशन हौज खास के गेट संख्या 2 से निकल कर आप 5 मिनट के पैदल रास्ता तय कर यहाँ पहुँच सकते हैं ।

बस स्टैंड सर्वप्रिय विहार और शाहपुर जाट है । वहाँ से 10 मिनट का पैदल रास्ता है । निजी वाहन से जानेवाले मीनार के बाहर गाड़ी पार्क कर सकते हैं क्योंकि ये पूरी कॉलोनी के बीच में स्थित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *